लेख पत्र
मुखपृष्ठजयपुरराजस्थानदेशराजनीतिप्रशासनअपराधशिक्षाव्यापारजन समस्याएँविशेष रिपोर्टज़मीनी रिपोर्टविचार

अभिनय की दुनिया के दिग्गज सीने स्टार नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने 75 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने 75 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। डोना पाउला के एक निजी अस्पताल में दिग्गज अभिनेता का निधन हो गया।

Navneet sharmaसंस्थापक एवं प्रधान संपादक8 अक्टूबर 2026, 4:31 पूर्वाह्नअपडेट: 8 अक्टूबर 2026, 5:22 पूर्वाह्न31 बार देखा गया
WhatsApp पर शेयर करें3
अभिनय की दुनिया के दिग्गज सीने स्टार नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे।   उन्होंने 75 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

लेखपत्र न्यूज

जयपुर, 8 अक्टूबर। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने 75 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। डोना पाउला के एक निजी अस्पताल में दिग्गज अभिनेता का निधन हो गया। इस खबर से पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। वे गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर बेहोश पाए गए और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि नाना पाटेकर को गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचाए जाने के बाद डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें होश में लाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

नाना पाटेकर का करियर

नाना पाटेकर ने हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने 1978 में अपना एक्टिंग डेब्यू किया था और उनकी पहली फिल्म गमन थी। लेकिन, 1986 में रिलीज हुई अंकुश ने उन्हें पहचान दिलाई। उन्होंने अपने करियर में हिंदी के साथ-साथ मराठी सिनेमा में भी काम किया। परिंदा, तिरंगा, क्रांतिवीर और खामोशी जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई और अपने अभिनय का लोहा मनवाया। उन्होंने अपने करियर में सिर्फ संजीदा ही नहीं, कॉमिक और नकारात्मक किरदार भी निभाए। परिंदा में एक गैंगस्टर के किरदार ने उन्हें इंडस्ट्री में स्थापित किया और फिर प्रहार, तिरंगा और क्रांतिवीर जैसी फिल्मों में एक्शन अवतार दिखाया।

नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म

नाना पाटेकर की फिल्मों की बात करें तो 2025 में उन्हें हाउसफुल 5 में देखा गया था, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, चित्रांगदा सिंह और नरगिस फाखरी जैसे कलाकार भी नजर आए थे। इसके बाद नाना पाटेकर शाहिद कपूर स्टारर ओ रोमियो और अनिल कपूर की सूबेदार में स्पेशिल अपीयरेंस में दिखाई दिए।

कारगिल युद्ध में योगदान

नाना पाटेकर ने 1999 में कारगिल युद्ध में भी योगदान दिया। कारगिल युद्ध के दौरान उन्होंने एक्टिंग करियर को छोडकर मराठा लाइट इन्फेंट्री रेजिमेंट के साथ मिलकर युद्ध में योगदान दिया था। उन्होंने कई फिल्मों में भी पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई और दर्शकों को हैरान किया। नाना पाटेकर अपने एक्टिंग टैलेंट ही नहीं फिल्म मेकिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग के लिए भी काफी मशहूर हुए। यही नहीं उन्हें तीन राष्ट्रीय पुरस्कार और चार फिल्मफेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा 2013 में उन्हें पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया।

Navneet sharma

Navneet sharma

संस्थापक एवं प्रधान संपादक — लेख पत्र

Navneet sharma पिछले दो दशकों से जयपुर की पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं। उन्होंने लेख पत्र की स्थापना स्थानीय, निष्पक्ष और जमीनी पत्रकारिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की।

लेखक के सभी लेख →

अपना शहर। अपनी खबरें।

जयपुर से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए लेख पत्र के साथ बने रहें।

जयपुर की सभी खबरें →

पाठकों की प्रतिक्रिया

अपने विचार साझा करें। स्वस्थ और सम्मानजनक चर्चा को हम प्रोत्साहित करते हैं।

अपनी टिप्पणी लिखें

सकारात्मक, सम्मानजनक और विषय से जुड़ी टिप्पणियाँ ही लिखें।

0/500

आपका ईमेल सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित नहीं किया जाएगा।