
'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने..., दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
8 अक्टूबर 2026, 5:22 पूर्वाह्न
राज्यपाल ने पूर्वोत्तर भारत के हस्तशिल्प, लघु उद्योगों और विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
Navneet sharmaसंस्थापक एवं प्रधान संपादक2 अक्टूबर 2026, 6:12 पूर्वाह्नअपडेट: 2 अक्टूबर 2026, 6:41 पूर्वाह्न12 बार देखा गया
लेखपत्र न्यूज
जयपुर, 2 अक्टूबर। पूर्वोत्तर भारत की समृद्ध लोक संस्कृति, संगीत और नृत्य की विविध छटा गुरुवार को जयपुर में देखने को मिली। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से आयोजित 'ऑक्टेव-2026Ó का शुभारंभ राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने किया। इस अवसर पर पूर्वोत्तर के आठ राज्यों के 200 से अधिक कलाकारों ने 16 लोक नृत्यों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। पूर्वोत्तर के आठ राज्य असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम देश की सांस्कृतिक निधि हैं। जैव विविधता, समृद्ध प्रकृति और सांस्कृतिक विरासत के कारण इन राज्यों को 'अष्टलक्ष्मीÓ कहा जाता है। उन्होंने कहा कि 'ऑक्टेव संगीत के आठवें स्वर से जुड़ा शब्द है।
भारत की पहचान एकता में विविधता: शेखावत
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि जयपुर में पूर्वोत्तर के कलाकारों की प्रस्तुतियां भारत की सांस्कृतिक एकता का अनूठा संगम हैं। उन्होंने कहा कि भारत में विविधता में एकता नहीं, बल्कि एकता में विविधता है। कला के माध्यम से कलाकार भावों की एकता को प्रस्तुत करते हैं। समारोह में पूर्वोत्तर के आठ राज्यों के कलाकारों ने वहां की प्रकृति, परंपराओं और सांस्कृतिक जीवन को संगीत एवं नृत्य के माध्यम से जीवंत किया। 200 से अधिक कलाकारों की सामूहिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
राज्यपाल ने पूर्वोत्तर भारत के हस्तशिल्प, लघु उद्योगों और विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सांसद मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा और राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर के निदेशक निहालचंद गोयल सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।
पूर्वोत्तर भारत की समृद्ध लोक संस्कृति, संगीत और नृत्य की विविध छटा गुरुवार को जयपुर में देखने को मिली। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से आयोजित 'ऑक्टेव-2026Ó का शुभारंभ राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने किया।

Navneet sharma
संस्थापक एवं प्रधान संपादक — लेख पत्र
Navneet sharma पिछले दो दशकों से जयपुर की पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं। उन्होंने लेख पत्र की स्थापना स्थानीय, निष्पक्ष और जमीनी पत्रकारिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की।
लेखक के सभी लेख →
8 अक्टूबर 2026, 5:22 पूर्वाह्न

7 अक्टूबर 2026, 6:08 पूर्वाह्न

3 अक्टूबर 2026, 6:13 पूर्वाह्न

3 अक्टूबर 2026, 6:01 पूर्वाह्न

अपना शहर। अपनी खबरें।
जयपुर से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए लेख पत्र के साथ बने रहें।
जयपुर की सभी खबरें →
LIVE25 सितंबर 2026, 5:21 पूर्वाह्न

19 सितंबर 2026, 6:12 पूर्वाह्न

15 सितंबर 2026, 6:48 पूर्वाह्न

15 सितंबर 2026, 6:40 पूर्वाह्न

15 सितंबर 2026, 6:27 पूर्वाह्न
पाठकों की प्रतिक्रिया
अपने विचार साझा करें। स्वस्थ और सम्मानजनक चर्चा को हम प्रोत्साहित करते हैं।
अपनी टिप्पणी लिखें
सकारात्मक, सम्मानजनक और विषय से जुड़ी टिप्पणियाँ ही लिखें।