
'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने..., दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
8 अक्टूबर 2026, 5:22 पूर्वाह्न
बेल्ट से मारपीट और अवैध संबंधों के शक का बताया कारण, कंबल में लपेटकर ऑटो से ले गए थे शव
Navneet sharmaसंस्थापक एवं प्रधान संपादक25 सितंबर 2026, 5:21 पूर्वाह्नअपडेट: 25 सितंबर 2026, 5:33 पूर्वाह्न19 बार देखा गया
लेखपत्र न्यूज
जयपुर, 25 सितंबर। मुहाना थाना क्षेत्र में करीब 15 महीने से लापता 'लेडी डॉन मिंटू चौधरी उर्फ सीमा चौधरी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसके पति लालाराम और बेटे हरिओम ने मिलकर की थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मिंटू उनके साथ मारपीट करती थी और बेल्ट से पीटती थी। पति को उसके अवैध संबंधों का भी शक था। इसी के चलते दोनों ने उसकी हत्या कर शव को कंबल में लपेटकर ऑटो से करीब चार किलोमीटर दूर सुनसान सूखे कुएं में फेंक दिया।
2025 को हुई थी लापता, बेटे ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी
डीसीपी दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि मिंटू 27 मई 2025 को घर से लापता हुई थी। उसी दिन उसका मोबाइल भी बंद हो गया था। करीब दो महीने बाद 21 जुलाई को बेटे हरिओम ने मुहाना थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। हालांकि मां के लापता होने के बाद पति और बेटे ने उसे तलाशने में कोई खास रुचि नहीं दिखाई। जांच के दौरान पुलिस को दोनों पर शक हुआ।
सोते समय गला घोंटकर हत्या
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि करीब डेढ़ साल पहले रात में मिंटू के सोने के दौरान उसका गला घोंट दिया था। इसके बाद शव को कंबल में लपेटा और ऑटो में रखकर अचरावाला गांव के पास सुनसान स्थान पर ले गए। वहां करीब 200 फीट गहरे सूखे कुएं में शव फेंक दिया। हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने रिश्तेदारों से मिंटू के जेल में बंद होने की बात कही। कभी उसे तिहाड़ तो कभी भरतपुर जेल में बंद बताया। मिंटू चौधरी का असली नाम सीमा चौधरी था और वह जयपुर में 'लेडी डॉनÓ के नाम से चर्चित थी। पुलिस के अनुसार वर्ष 2009 से 2025 के बीच उसके खिलाफ 11 से अधिक मामले दर्ज हुए थे।

Navneet sharma
संस्थापक एवं प्रधान संपादक — लेख पत्र
Navneet sharma पिछले दो दशकों से जयपुर की पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं। उन्होंने लेख पत्र की स्थापना स्थानीय, निष्पक्ष और जमीनी पत्रकारिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की।
लेखक के सभी लेख →
8 अक्टूबर 2026, 5:22 पूर्वाह्न

3 अक्टूबर 2026, 6:13 पूर्वाह्न

3 अक्टूबर 2026, 6:01 पूर्वाह्न

2 अक्टूबर 2026, 6:12 पूर्वाह्न

अपना शहर। अपनी खबरें।
जयपुर से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए लेख पत्र के साथ बने रहें।
जयपुर की सभी खबरें →
19 सितंबर 2026, 6:12 पूर्वाह्न

15 सितंबर 2026, 6:48 पूर्वाह्न

15 सितंबर 2026, 6:40 पूर्वाह्न

15 सितंबर 2026, 6:27 पूर्वाह्न

7 अक्टूबर 2026, 6:08 पूर्वाह्न
पाठकों की प्रतिक्रिया
अपने विचार साझा करें। स्वस्थ और सम्मानजनक चर्चा को हम प्रोत्साहित करते हैं।
अपनी टिप्पणी लिखें
सकारात्मक, सम्मानजनक और विषय से जुड़ी टिप्पणियाँ ही लिखें।