
'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने..., दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
8 अक्टूबर 2026, 5:22 पूर्वाह्न
राजस्थान में सितंबर की गर्मी ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड
Navneet sharmaसंस्थापक एवं प्रधान संपादक25 सितंबर 2026, 6:27 पूर्वाह्नअपडेट: 26 सितंबर 2026, 6:37 पूर्वाह्न10 बार देखा गया
लेखपत्र न्यूज
जयपुर, 25 सितंबर। राजस्थान में सितंबर के अंतिम दिनों में भीषण गर्मी ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। बाड़मेर और जैसलमेर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। बाड़मेर में 43.6 और जैसलमेर में 43.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो पिछले 15 वर्षों में सितंबर का सर्वाधिक तापमान बताया गया है। जोधपुर में भी 41.7 डिग्री तापमान दर्ज हुआ, जो पिछले 10 वर्षों में सितंबर का सबसे अधिक तापमान है।
पश्चिमी राजस्थान में तेज गर्मी, कई शहरों में 40 पार
बाड़मेर में पिछले 11 वर्षों में सितंबर में तापमान 43 डिग्री तक नहीं पहुंचा था। वहीं जोधपुर, बीकानेर और चूरू में भी तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। बीकानेर में 41.6, चूरू में 40.5, नागौर में 40.3, फतेहपुर में 39.5, पिलानी में 39.2 और जालोर में 39.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पश्चिमी जिलों में दिन के समय गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया।
मानसून की विदाई के बाद बदली हवाओं की दिशा
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून की विदाई के बाद हवाओं की दिशा में बदलाव और प्रतिचक्रवाती परिसंचरण बनने से पश्चिमी दिशा से आने वाली गर्म हवाएं राजस्थान के आसपास के क्षेत्रों में घूम रही हैं। इसके कारण अचानक गर्मी बढ़ी है। अगले दो-तीन दिन पश्चिमी राजस्थान में इसी तरह गर्मी रहने का अनुमान है।
27 सितंबर से पूर्वी राजस्थान में मौसम बदलने के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 27 सितंबर से पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में मौसम बदल सकता है। सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर में आंधी-बारिश की संभावना है। 28 सितंबर को अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर में भी मौसम प्रभावित हो सकता है। जयपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री रहा, जबकि कोटा में 34.4 और उदयपुर में 37 डिग्री दर्ज किया गया। राजस्थान के जयपुर, अजमेर, भरतपुर और जोधपुर संभाग से मानसून विदा हो चुका है, जबकि कोटा और उदयपुर संभाग में अभी मानसून सक्रिय है।

Navneet sharma
संस्थापक एवं प्रधान संपादक — लेख पत्र
Navneet sharma पिछले दो दशकों से जयपुर की पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं। उन्होंने लेख पत्र की स्थापना स्थानीय, निष्पक्ष और जमीनी पत्रकारिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की।
लेखक के सभी लेख →
8 अक्टूबर 2026, 5:22 पूर्वाह्न

7 अक्टूबर 2026, 6:08 पूर्वाह्न

3 अक्टूबर 2026, 6:13 पूर्वाह्न

3 अक्टूबर 2026, 6:01 पूर्वाह्न

अपना शहर। अपनी खबरें।
जयपुर से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए लेख पत्र के साथ बने रहें।
जयपुर की सभी खबरें →
LIVE25 सितंबर 2026, 5:21 पूर्वाह्न

19 सितंबर 2026, 6:12 पूर्वाह्न

15 सितंबर 2026, 6:48 पूर्वाह्न

15 सितंबर 2026, 6:40 पूर्वाह्न

15 सितंबर 2026, 6:27 पूर्वाह्न
पाठकों की प्रतिक्रिया
अपने विचार साझा करें। स्वस्थ और सम्मानजनक चर्चा को हम प्रोत्साहित करते हैं।
अपनी टिप्पणी लिखें
सकारात्मक, सम्मानजनक और विषय से जुड़ी टिप्पणियाँ ही लिखें।