
'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने..., दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
8 अक्टूबर 2026, 5:22 पूर्वाह्न
जेडीए ने फुटपाथ निर्माण के लिए करीब 633.10 लाख रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है

लेखपत्र न्यूज
जयपुर, 3 अक्टूबर। जयपुर की पांच प्रमुख सड़कों पर करीब 9 किलोमीटर लंबाई में फुटपाथ विकसित किए जाएंगे। जयपुर विकास प्राधिकरण की इस पहल से पैदल यात्रियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। फुटपाथों के किनारे हरित विकास भी किया जाएगा, जिससे सड़क परिवेश का सौंदर्य बढ़ने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
इन पांच सड़कों पर होगा निर्माण
फुटपाथ न्यू सांगानेर रोड पर गुर्जर की थड़ी से अजमेर रोड, किंग्स रोड पर गोपालपुरा बाईपास से अजमेर रोड, गोपालपुरा बाईपास पर गुर्जर की थड़ी से किसान धर्म कांटा, महेश नगर 80 फीट रोड तथा हंस मार्ग पर गोपालपुरा बाईपास से रिद्धि-सिद्धि अंडरपास तक बनाए जाएंगे।
विद्यार्थियों और राहगीरों को मिलेगी राहत
इन मार्गों पर बड़ी संख्या में व्यावसायिक गतिविधियों के साथ कोचिंग संस्थान भी संचालित हैं। रोजाना बड़ी संख्या में विद्यार्थी और अन्य नागरिक पैदल चलते हैं। फुटपाथ नहीं होने से उन्हें सड़क किनारे चलना पड़ता है, जिससे सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है। अलग मार्ग मिलने से पैदल आवागमन व्यवस्थित होगा।
633 लाख की स्वीकृति, दीपावली से पहले काम शुरू करने की तैयारी
जेडीए ने फुटपाथ निर्माण के लिए करीब 633.10 लाख रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। जल्द ही निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी। जेडीए का प्रयास है कि दीपावली से पहले निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाए। फुटपाथों के साथ हरित विकास से इन प्रमुख मार्गों का स्वरूप भी बेहतर होगा।

Navneet sharma
संस्थापक एवं प्रधान संपादक — लेख पत्र
Navneet sharma पिछले दो दशकों से जयपुर की पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं। उन्होंने लेख पत्र की स्थापना स्थानीय, निष्पक्ष और जमीनी पत्रकारिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की।
लेखक के सभी लेख →
8 अक्टूबर 2026, 5:22 पूर्वाह्न


7 अक्टूबर 2026, 6:08 पूर्वाह्न

3 अक्टूबर 2026, 6:01 पूर्वाह्न

अपना शहर। अपनी खबरें।
जयपुर से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए लेख पत्र के साथ बने रहें।
जयपुर की सभी खबरें →
LIVE25 सितंबर 2026, 5:42 पूर्वाह्न
LIVE25 सितंबर 2026, 5:21 पूर्वाह्न

19 सितंबर 2026, 6:12 पूर्वाह्न

15 सितंबर 2026, 6:48 पूर्वाह्न

15 सितंबर 2026, 6:40 पूर्वाह्न
पाठकों की प्रतिक्रिया
अपने विचार साझा करें। स्वस्थ और सम्मानजनक चर्चा को हम प्रोत्साहित करते हैं।
अपनी टिप्पणी लिखें
सकारात्मक, सम्मानजनक और विषय से जुड़ी टिप्पणियाँ ही लिखें।