
'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने..., दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
8 अक्टूबर 2026, 5:22 पूर्वाह्न
एसीबी ने गुरुवार को नाहरगढ़ थाने के सब इंस्पेक्टर गिरधारी लाल मीणा को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।
Navneet sharmaसंस्थापक एवं प्रधान संपादक25 सितंबर 2026, 5:42 पूर्वाह्नअपडेट: 25 सितंबर 2026, 5:57 पूर्वाह्न7 बार देखा गया
लेखपत्र न्यूज
जयपुर, 25 सितंबर। एसीबी ने गुरुवार को नाहरगढ़ थाने के सब इंस्पेक्टर गिरधारी लाल मीणा को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। पीड़ित के एक पुराने मामले में जब्त मोबाइल व पर्स छोड़ने की एवज में एसआई ने रिश्वत मांगी। थानेदार पीड़ित से 5 हजार रुपए पहले भी वसूल चुका था।
एसीबी डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह ने बताया कि पीड़ित ने शिकायत दी थी कि वर्ष 2025 के एक मामले में उसका मोबाइल और पर्स जब्त हुआ था। इन्हें लौटाने के लिए जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर गिरधारी लाल मीणा 25 हजार रुपए मांग रहा है। 5 हजार रुपए पहले ले चुका और अब 10 हजार रुपए की मांग कर रहा है। सत्यापन में मामला सही पाया गया। एएसपी महावीर सिंह शेखावत के नेतृत्व में टीम ने गुरुवार को 10 हजार रुपए लेते एसआई को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। ट्रेप के बाद एसीबी ने आरोपी एसआई के घर व अन्य ठिकानों पर सर्च की कार्रवाई की। एसआई ने रिश्वत लेते ही रुपए अलमारी में रखे और चाबी फाइलों के बीच रख दी। पीड़ित बाहर निकला तो एसआई को शक हो गया। उसने कमरा बंद किया और ऊपर बने स्टोर में जाकर बैठ गया। एसीबी टीम अंदर पहुंची तो एसआई नहीं मिला। टीम ने थाने के चारों तरफ देखा तो पता चला कि भागने का कोई रास्ता नहीं है। पूछताछ के दौरान आरोपी पहले तो गुमराह करता रहा। एसीबी ने हाथ धुलवाए तो नोटों का कलर आ गया। टीम को रिश्वत की राशि अलमारी से बरामद हुई।

Navneet sharma
संस्थापक एवं प्रधान संपादक — लेख पत्र
Navneet sharma पिछले दो दशकों से जयपुर की पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं। उन्होंने लेख पत्र की स्थापना स्थानीय, निष्पक्ष और जमीनी पत्रकारिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की।
लेखक के सभी लेख →
8 अक्टूबर 2026, 5:22 पूर्वाह्न

3 अक्टूबर 2026, 6:13 पूर्वाह्न

3 अक्टूबर 2026, 6:01 पूर्वाह्न

2 अक्टूबर 2026, 6:12 पूर्वाह्न

अपना शहर। अपनी खबरें।
जयपुर से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए लेख पत्र के साथ बने रहें।
जयपुर की सभी खबरें →
19 सितंबर 2026, 6:12 पूर्वाह्न

15 सितंबर 2026, 6:48 पूर्वाह्न

15 सितंबर 2026, 6:40 पूर्वाह्न

15 सितंबर 2026, 6:27 पूर्वाह्न

7 अक्टूबर 2026, 6:08 पूर्वाह्न
पाठकों की प्रतिक्रिया
अपने विचार साझा करें। स्वस्थ और सम्मानजनक चर्चा को हम प्रोत्साहित करते हैं।
अपनी टिप्पणी लिखें
सकारात्मक, सम्मानजनक और विषय से जुड़ी टिप्पणियाँ ही लिखें।