लेख पत्र
मुखपृष्ठजयपुरराजस्थानदेशराजनीतिप्रशासनअपराधशिक्षाव्यापारजन समस्याएँविशेष रिपोर्टज़मीनी रिपोर्टविचार

राजस्थान यूनिवर्सिटी के नए कुलगुरु बने डॉ. भगवती प्रसाद सारस्वत

सीकर और बीकानेर में भी नए मुखिया नियुक्त, राज्यपाल ने जारी किए आदेश

Navneet sharmaसंस्थापक एवं प्रधान संपादक25 सितंबर 2026, 5:02 पूर्वाह्नअपडेट: 25 सितंबर 2026, 5:21 पूर्वाह्न3 बार देखा गया
WhatsApp पर शेयर करें
राजस्थान यूनिवर्सिटी के नए कुलगुरु बने डॉ. भगवती प्रसाद सारस्वत

लेखपत्र न्यूज

जयपुर, 25 सितंबर। प्रदेश के तीन प्रमुख विश्वविद्यालयों को नए कुलगुरु मिल गए हैं। राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागड़े ने राज्य सरकार के परामर्श से गुरुवार देर रात इन नियुक्तियों के आधिकारिक आदेश जारी किए। आदेश के तहत राजस्थान विश्वविद्यालय (आरयू) में डॉ. भगवती प्रसाद सारस्वत, पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय (सीकर) में डॉ. युद्धवीर सिंह और महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय (बीकानेर) में प्रो. नरसी राम विश्नोई को कुलगुरु नियुक्त किया गया है।

कोटा विवि से आरयू पहुंचे सारस्वत

डॉ. भगवती प्रसाद सारस्वत की राजस्थान विश्वविद्यालयो में नियुक्ति को बेहद अहम माना जा रहा है। प्रदेश के सबसे बड़े उच्च शिक्षण संस्थान के शीर्ष पद पर उनके सामने शैक्षणिक सुधार, प्रशासनिक तालमेल और छात्रहितों से जुड़ी चुनौतियों से निपटने की मुख्य जिम्मेदारी होगी। डॉ. सारस्वत पूर्व में भाजपा के अजमेर ग्रामीण जिलाध्यक्ष रह चुके हैं और विधानसभा व लोकसभा चुनावों में भी उनका नाम प्रमुखता से चर्चा में रहा था। आदेशानुसार शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर की जिम्मेदारी डॉ. युद्धवीर सिंह को सौंपी गई है, वहीं महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर में प्रो. नरसी राम विश्नोई शीर्ष प्रशासनिक कमान संभालेंगे। राजभवन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार तीनों कुलगुरुओं का कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 3 वर्ष अथवा 70 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक (जो भी पहले हो) रहेगा।

Navneet sharma

Navneet sharma

संस्थापक एवं प्रधान संपादक — लेख पत्र

Navneet sharma पिछले दो दशकों से जयपुर की पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं। उन्होंने लेख पत्र की स्थापना स्थानीय, निष्पक्ष और जमीनी पत्रकारिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की।

लेखक के सभी लेख →

अपना शहर। अपनी खबरें।

जयपुर से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए लेख पत्र के साथ बने रहें।

जयपुर की सभी खबरें →

पाठकों की प्रतिक्रिया

अपने विचार साझा करें। स्वस्थ और सम्मानजनक चर्चा को हम प्रोत्साहित करते हैं।

अपनी टिप्पणी लिखें

सकारात्मक, सम्मानजनक और विषय से जुड़ी टिप्पणियाँ ही लिखें।

0/500

आपका ईमेल सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित नहीं किया जाएगा।

अन्य खबरें