लेख पत्र
मुखपृष्ठजयपुरराजस्थानदेशराजनीतिप्रशासनअपराधशिक्षाव्यापारजन समस्याएँविशेष रिपोर्टज़मीनी रिपोर्टविचार

जयपुर में मेयर चुनाव के लिए पार्षदों की एंट्री, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, 150 पार्षद करेंगे मतदान, भाजपा के पास 78 पार्षदों के साथ बहुमत

बगरू से बसों में पहुंचे भाजपा पार्षद, निगम की चौखट पर माथा टेककर किया प्रवेश; सुनील कोठारी और सुनीता मावर ने जीत का दावा

Navneet sharmaसंस्थापक एवं प्रधान संपादक25 सितंबर 2026, 5:57 पूर्वाह्नअपडेट: 25 सितंबर 2026, 6:27 पूर्वाह्न1 टिप्पणियों29 बार देखा गयाjaipur
WhatsApp पर शेयर करें3
जयपुर में मेयर चुनाव के लिए पार्षदों की एंट्री, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, 150 पार्षद करेंगे मतदान, भाजपा के पास 78 पार्षदों के साथ बहुमत

लेखपत्र न्यूज

जयपुर नगर निगम में मेयर पद के लिए शुक्रवार को मतदान से पहले पार्षदों के निगम मुख्यालय पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। बगरू से भाजपा पार्षदों को बसों के जरिए एक साथ निगम मुख्यालय लाया गया। निगम की चौखट पर कुछ पार्षदों ने माथा टेककर प्रवेश किया। मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। इसके तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।

सुनील कोठारी और सुनीता मावर ने जताया जीत का भरोसा

भाजपा के मेयर प्रत्याशी सुनील कोठारी और कांग्रेस की उम्मीदवार सुनीता गुप्ता मावर मतदान से पहले निगम मुख्यालय पहुंच गए। दोनों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया। सुनीता मावर ने कहा कि पार्षद अपनी अंतरात्मा की आवाज पर मतदान करेंगे। वहीं भाजपा नेताओं ने पार्टी प्रत्याशी की जीत का भरोसा जताया है।

भाजपा के 78, कांग्रेस के 57 और 15 निर्दलीय पार्षद

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में भाजपा के 78, कांग्रेस के 57 और निर्दलीय 15 पार्षद हैं। मेयर चुनाव में बहुमत के लिए 76 मत जरूरी हैं। संख्या बल के लिहाज से भाजपा बहुमत से दो कदम आगे है, जबकि कांग्रेस बहुमत से १९ मत पीछे है। हालांकि 15 निर्दलीय पार्षद चुनावी समीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

कल होगा उप महापौर का चुनाव

राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 25 सितंबर को महापौर पद के लिए मतदान और मतगणना होगी। इसके अगले दिन 26 सितंबर को उप महापौर पद के लिए चुनाव कराया जाएगा। भाजपा और कांग्रेस दोनों अपने पार्षदों को एकजुट रखने में जुटी हैं।

Navneet sharma

Navneet sharma

संस्थापक एवं प्रधान संपादक — लेख पत्र

Navneet sharma पिछले दो दशकों से जयपुर की पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं। उन्होंने लेख पत्र की स्थापना स्थानीय, निष्पक्ष और जमीनी पत्रकारिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की।

लेखक के सभी लेख →

अपना शहर। अपनी खबरें।

जयपुर से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए लेख पत्र के साथ बने रहें।

जयपुर की सभी खबरें →

पाठकों की प्रतिक्रिया

1 टिप्पणियाँ

अपने विचार साझा करें। स्वस्थ और सम्मानजनक चर्चा को हम प्रोत्साहित करते हैं।

manthan gour25 सितंबर 2026, 7:55 पूर्वाह्न

Interesting

अपनी टिप्पणी लिखें

सकारात्मक, सम्मानजनक और विषय से जुड़ी टिप्पणियाँ ही लिखें।

0/500

आपका ईमेल सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित नहीं किया जाएगा।