लेख पत्र
मुखपृष्ठजयपुरराजस्थानदेशराजनीतिप्रशासनअपराधशिक्षाव्यापारजन समस्याएँविशेष रिपोर्टज़मीनी रिपोर्टविचार

मिशन मोड: अब गांव-गांव तक पहुंचेगी 4जी हाई-स्पीड इंटरनेट सुविधा

बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर और उदयपुर में मोबाइल टावरों के लिए भूमि आवंटन में तेजी के निर्देश

Navneet sharmaसंस्थापक एवं प्रधान संपादक19 सितंबर 2026, 6:12 पूर्वाह्नअपडेट: 22 सितंबर 2026, 10:37 पूर्वाह्न1 बार देखा गया
WhatsApp पर शेयर करें
मिशन मोड: अब गांव-गांव तक पहुंचेगी 4जी हाई-स्पीड इंटरनेट सुविधा

लेखपत्र न्यूज

जयपुर, 19 सितंबर। प्रदेश के सीमांत, जनजातीय और दूरदराज क्षेत्रों के गांवों तक तेज इंटरनेट और निर्बाध डिजिटल कनेक्टिविटी पहुंचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने शुक्रवार को शासन सचिवालय में आयोजित 18वीं राज्य ब्रॉडबैंड समिति की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि डिजिटल बुनियादी ढांचे के विस्तार से जुड़े सभी कार्यों को मिशन मोड में पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कनेक्टिविटी के अभाव में किसी भी नागरिक को सरकारी योजनाओं और डिजिटल सेवाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।

30 सितंबर तक नए नियम अपनाने के निर्देश

मुख्य सचिव ने 1 जनवरी 2025 से प्रभावी नए दूरसंचार मार्गाधिकार नियमों को सभी नगरीय निकायों, निगमों और सार्वजनिक उपक्रमों में 30 सितंबर तक अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी आवेदन राज्य मार्गाधिकार पोर्टल के माध्यम से ही किए जाएं और ऑफलाइन आवेदन व्यवस्था पूरी तरह समाप्त की जाए। वर्तमान में सात प्रमुख विभाग पोर्टल से जुड़ चुके हैं, जबकि शेष संस्थाओं को भी शीघ्र जोड़ने के निर्देश दिए गए।

150 करोड़ की प्रोत्साहन राशि का लक्ष्य

31 मार्च 2026 तक के सभी लंबित मार्गाधिकार आवेदनों का शत-प्रतिशत निस्तारण किया जा चुका है। अनुमतियों के औसत निस्तारण समय को 45 दिन से कम रखने के लक्ष्य के मुकाबले वर्तमान औसत करीब 32 दिन है। मुख्य सचिव ने शेष औपचारिकताएं भी समयबद्ध रूप से पूरी करने को कहा, ताकि राज्य को विशेष सहायता योजना के तहत मिलने वाली 150 करोड़ रुपए की पूरी प्रोत्साहन राशि अर्जित की जा सके।

सीमावर्ती गांवों को मिलेगी नेटवर्क में प्राथमिकता

4जी विस्तार परियोजना की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने उदयपुर, बीकानेर, बाड़मेर और जैसलमेर में मोबाइल टावरों के लिए लंबित राजस्व भूमि आवंटन शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला कलेक्टरों से व्यक्तिगत रुचि लेकर कार्यवाही करने को कहा। बाड़मेर और श्रीगंगानगर सहित सीमावर्ती जिलों के अभी तक नेटवर्क से वंचित गांवों को प्राथमिकता से जोड़ने पर भी जोर दिया गया। मोबाइल टावर स्थापना, समूह बिलिंग, स्मार्ट मीटरिंग और भूमिगत दूरसंचार केबल बिछाने से संबंधित प्रक्रियाओं को सरल और व्यावहारिक बनाने के निर्देश दिए।

Navneet sharma

Navneet sharma

संस्थापक एवं प्रधान संपादक — लेख पत्र

Navneet sharma पिछले दो दशकों से जयपुर की पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं। उन्होंने लेख पत्र की स्थापना स्थानीय, निष्पक्ष और जमीनी पत्रकारिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की।

लेखक के सभी लेख →

अपना शहर। अपनी खबरें।

जयपुर से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए लेख पत्र के साथ बने रहें।

जयपुर की सभी खबरें →

पाठकों की प्रतिक्रिया

अपने विचार साझा करें। स्वस्थ और सम्मानजनक चर्चा को हम प्रोत्साहित करते हैं।

अपनी टिप्पणी लिखें

सकारात्मक, सम्मानजनक और विषय से जुड़ी टिप्पणियाँ ही लिखें।

0/500

आपका ईमेल सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित नहीं किया जाएगा।

अन्य खबरें