लेख पत्र
मुखपृष्ठजयपुरराजस्थानदेशराजनीतिप्रशासनअपराधशिक्षाव्यापारजन समस्याएँविशेष रिपोर्टज़मीनी रिपोर्टविचार

गणेश महोत्सव: रिद्धि-सिद्धि संग आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे बप्पा, कोलकाता के कारीगरों द्वारा तैयार स्वचालित झांकियां रहेंगी आकर्षण

मंगलवार को भव्य शोभायात्रा के रूप में नगर भ्रमण पर निकलेंगे

Navneet sharmaसंस्थापक एवं प्रधान संपादक15 सितंबर 2026, 6:40 पूर्वाह्नअपडेट: 22 सितंबर 2026, 9:26 पूर्वाह्न2 टिप्पणियों3 बार देखा गया
WhatsApp पर शेयर करें
गणेश महोत्सव: रिद्धि-सिद्धि संग आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे बप्पा, कोलकाता के कारीगरों द्वारा तैयार स्वचालित झांकियां रहेंगी आकर्षण

जयपुर, 15 सितंबर। प्रथम पूज्य मोतीडूंगरी गणेशजी ऋषि पंचमी के पावन अवसर पर मंगलवार को भव्य शोभायात्रा के रूप में नगर भ्रमण पर निकलेंगे। मोतीडूंगरी गणेशजी शोभायात्रा समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाली यह 38वीं शोभायात्रा दोपहर तीन बजे मंदिर परिसर से रवाना होगी। यह पारंपरिक लवाजमा मोतीडूंगरी रोड, सांगानेरी गेट, जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, गणगौरी बाजार और ब्रह्मपुरी होते हुए गढ़ गणेश मंदिर पहुंचेगा, जहां महंत परिवार द्वारा विधिवत महाआरती उतारी जाएगी।

कोलकाता के कारीगरों ने तैयार कीं 28 स्वचालित झांकियां

महंत कैलाश शर्मा ने बताया कि इस बार शोभायात्रा में कुल 86 नयनाभिराम झांकियां शामिल होंगी। इनमें कोलकाता के कुशल कारीगरों द्वारा विशेष रूप से तैयार की गई 28 स्वचालित झांकियां श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इन झांकियों में पृथ्वी पर नृत्य करते गणेशजी, पिता भगवान शिव की पीठ पर अठखेलियां करते बाल गणेश, नीले घोड़े पर सवार और शेषनाग के फन पर नृत्य करते बप्पा के दिव्य स्वरूपों के दर्शन होंगे।

पुष्पवर्षा से होगा स्वागत, रिद्धि-सिद्धि संग दिखेगा घूमर

शोभायात्रा में भगवान गणेश का रिद्धि-सिद्धि संग घूमर नृत्य करती झांकी भी विशेष रूप से सजाई गई है। पूरे यात्रा मार्ग पर विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों की ओर से तोरण द्वार बनाकर पुष्पवर्षा से शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा। शहरभर में बप्पा के स्वागत और दर्शन के लिए सुरक्षा व व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

Navneet sharma

Navneet sharma

संस्थापक एवं प्रधान संपादक — लेख पत्र

Navneet sharma पिछले दो दशकों से जयपुर की पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं। उन्होंने लेख पत्र की स्थापना स्थानीय, निष्पक्ष और जमीनी पत्रकारिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की।

लेखक के सभी लेख →

अपना शहर। अपनी खबरें।

जयपुर से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए लेख पत्र के साथ बने रहें।

जयपुर की सभी खबरें →

पाठकों की प्रतिक्रिया

2 टिप्पणियाँ

अपने विचार साझा करें। स्वस्थ और सम्मानजनक चर्चा को हम प्रोत्साहित करते हैं।

Manthan18 सितंबर 2026, 11:20 पूर्वाह्न

Nice news I enjoyed it

Harsh18 सितंबर 2026, 11:22 पूर्वाह्न

दर्शन होंगे! Radhe Radhe

अपनी टिप्पणी लिखें

सकारात्मक, सम्मानजनक और विषय से जुड़ी टिप्पणियाँ ही लिखें।

0/500

आपका ईमेल सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित नहीं किया जाएगा।