लेख पत्र
मुखपृष्ठजयपुरराजस्थानदेशराजनीतिप्रशासनअपराधशिक्षाव्यापारजन समस्याएँविशेष रिपोर्टज़मीनी रिपोर्टविचार

RCDF NEWS: आरसीडीएफ को मिला मुखिया: श्रुति भारद्वाज बनीं एमडी व सीईओ, 6 माह के लिए राज्य सरकार ने की नियुक्ति

RCDF NEWS: आरसीडीएफ को मिला मुखिया: श्रुति भारद्वाज बनीं एमडी व सीईओ, 6 माह के लिए राज्य सरकार ने की नियुक्ति

Navneet sharmaसंस्थापक एवं प्रधान संपादक30 सितंबर 2026, 5:52 पूर्वाह्नअपडेट: 2 अक्टूबर 2026, 6:12 पूर्वाह्न177 बार देखा गया
WhatsApp पर शेयर करें7
RCDF NEWS: आरसीडीएफ को मिला मुखिया: श्रुति भारद्वाज बनीं एमडी व सीईओ, 6 माह के लिए राज्य सरकार ने की नियुक्ति

लेखपत्र न्यूज

जयपुर, 30 सितंबर। राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (आरसीडीएफ) के प्रबंधन को लेकर राज्य सरकार ने अहम आदेश जारी किया है। पशुपालन, गोपालन एवं डेयरी विभाग ने रिटायर्ड आईएएस अधिकारी श्रुति भारद्वाज को आरसीडीएफ का प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। इस संबंध में प्रमुख शासन सचिव एवं प्रशासक विकास सीतारामजी भाले ने बुधवार को आदेश जारी किए।

छह महीने या नियमित नियुक्ति होने तक संभालेंगी कमान

जारी आदेश के अनुसार, श्रुति भारद्वाज की यह नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से 6 माह की अवधि अथवा राज्य सरकार द्वारा नियमित नियुक्ति किए जाने तक (जो भी पहले हो) के लिए प्रभावी रहेगी। नियुक्ति अवधि के दौरान पद से जुड़ी पात्रता शर्तों को शिथिल (स्थगित) रखा गया है। आदेश के तहत उनकी सेवाएं पे-माइनस पेंशन (वेतन में से पेंशन घटाकर) के आधार पर ली जाएंगी। उन्हें वित्त विभाग के प्रचलित नियमों, आदेशों और परिपत्रों के अनुसार वेतन, भत्ते एवं अन्य अनुमत परिलाभ देय होंगे। भारद्वाज की नियुक्ति राजस्थान सहकारी सोसायटी अधिनियम 2001 की धारा 29(2), 29(3), 29(5) और आरसीडीएफ के उपनियम 29.1 के तहत प्रदत्त शक्तियों के आधार पर की गई है।

नियुक्ति के यह रहे आधार

-अचीवर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। ग्रीन एनर्जी कांक्लेव-2025 के दौरान ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर द्वारा प्रदान किया गया। वित्तीय वर्ष 2024-25 में रिकॉर्ड 400 करोड़ से अधिक का लाभ अर्जित करने, टर्नओवर 10,000 करोड़ तक पहुंचने के लिए दिया गया है।

-सरस ब्रांड की उच्च गुणवत्ता से कोई समझौता न करने के निर्देश दिए और डेयरी प्लांटों की हाइजीनिक स्थिति को बेहतर बनाया।

-जापान दौरा: डेयरी विकास एवं मैनेजमेंट प्रशिक्षण के लिए केंद्र सरकार द्वारा जापान जाने वाले उच्च स्तरीय दल में उनका चयन किया गया था।

Navneet sharma

Navneet sharma

संस्थापक एवं प्रधान संपादक — लेख पत्र

Navneet sharma पिछले दो दशकों से जयपुर की पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं। उन्होंने लेख पत्र की स्थापना स्थानीय, निष्पक्ष और जमीनी पत्रकारिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की।

लेखक के सभी लेख →

अपना शहर। अपनी खबरें।

जयपुर से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए लेख पत्र के साथ बने रहें।

जयपुर की सभी खबरें →

पाठकों की प्रतिक्रिया

अपने विचार साझा करें। स्वस्थ और सम्मानजनक चर्चा को हम प्रोत्साहित करते हैं।

अपनी टिप्पणी लिखें

सकारात्मक, सम्मानजनक और विषय से जुड़ी टिप्पणियाँ ही लिखें।

0/500

आपका ईमेल सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित नहीं किया जाएगा।