लेख पत्र
मुखपृष्ठजयपुरराजस्थानदेशराजनीतिप्रशासनअपराधशिक्षाव्यापारजन समस्याएँविशेष रिपोर्टज़मीनी रिपोर्टविचार

आरसीडीएफ में पावर गेम: महाप्रबंधक ने बदला कार्मिक शाखा का चार्ज अब वित्तीय सलाहकार ने संभाला

-20 दिन से एमडी नहीं, तबादले के आदेश पर उठे सवाल -नगर निगम की आचार संहिता में हुए तमाम बदलाव

Navneet sharmaसंस्थापक एवं प्रधान संपादक26 सितंबर 2026, 6:41 पूर्वाह्नअपडेट: 28 सितंबर 2026, 6:44 पूर्वाह्न54 बार देखा गया
WhatsApp पर शेयर करें1
आरसीडीएफ में पावर गेम: महाप्रबंधक ने बदला कार्मिक शाखा का चार्ज अब वित्तीय सलाहकार ने संभाला

लेखपत्र न्यूज

जयपुर, 26 सितंबर। राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (आरसीडीएफ) में पिछले 20 दिनों से प्रबंध संचालक (एमडी) का पद रिक्त होने के कारण प्रशासनिक अव्यवस्था की स्थिति बन गई है। अगस्त माह में आईएएस श्रुति भारद्वाज के सेवानिवृत्त होने के बाद राज्य सरकार ने अब तक कोई नया एमडी आरसीडीएफ में नहीं लगाया है। इसी बीच महाप्रबंधक (मार्केटिंग) संतोष शर्मा ने 16 सितंबर को एक आदेश जारी कर केसी मीणा की जगह वित्तीय सलाहकार को कार्मिक एवं प्रशासन शाखा का चार्ज सौंप दिया। सक्षम स्तर की मंजूरी के बिना निगम आचार संहिता के विपरीत जारी इस आदेश को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले पर पशुपालन विभाग के प्रमुख शासन सचिव विकास सीताराम भाले ने आदेश की जांच कराने की बात कही है।

शिल्पी कौशिक ने संभाला अतिरिक्त कार्यभार, पत्र जारी

वहीं दूसरी तरफ विवाद के बीच अब इस आदेश की पालना भी सुनिश्चित हो गई है। प्रमुख शासन सचिव (गोपालन विभाग) एवं प्रशासक द्वारा अनुमोदित आदेश तथा आरसीडीएफ कार्यालय आदेश क्रमांक 25248-93 के तहत वित्तीय सलाहकार शिल्पी कौशिक ने 22 सितंबर 2026 को महाप्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) का अतिरिक्त पदभार ग्रहण कर लिया। सरस संकुल स्थित कार्यालय से विधिवत कार्यभार ग्रहण-पत्र जारी कर इसकी प्रतिलिपि प्रमुख शासन सचिव, जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघों और सभी संबंधित शाखाओं को भेज दी गई है।

Navneet sharma

Navneet sharma

संस्थापक एवं प्रधान संपादक — लेख पत्र

Navneet sharma पिछले दो दशकों से जयपुर की पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं। उन्होंने लेख पत्र की स्थापना स्थानीय, निष्पक्ष और जमीनी पत्रकारिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की।

लेखक के सभी लेख →

अपना शहर। अपनी खबरें।

जयपुर से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए लेख पत्र के साथ बने रहें।

जयपुर की सभी खबरें →

पाठकों की प्रतिक्रिया

अपने विचार साझा करें। स्वस्थ और सम्मानजनक चर्चा को हम प्रोत्साहित करते हैं।

अपनी टिप्पणी लिखें

सकारात्मक, सम्मानजनक और विषय से जुड़ी टिप्पणियाँ ही लिखें।

0/500

आपका ईमेल सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित नहीं किया जाएगा।