लेख पत्र
मुखपृष्ठजयपुरराजस्थानदेशराजनीतिप्रशासनअपराधशिक्षाव्यापारजन समस्याएँविशेष रिपोर्टज़मीनी रिपोर्टविचार

सपनों को पंख: युवाओं को अवसर; 1.93 लाख को मिली सरकारी नौकरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने 4 लाख सरकारी नौकरियां और 6 लाख निजी क्षेत्र में रोजगार देने का संकल्प लिया है। अब तक 1.93 लाख से अधिक युवाओं को नियुक्तियां दी जा चुकी हैं। 1.18 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है

Navneet sharmaसंस्थापक एवं प्रधान संपादक3 अक्टूबर 2026, 6:07 पूर्वाह्न4 बार देखा गया
WhatsApp पर शेयर करें
सपनों को पंख: युवाओं को अवसर; 1.93 लाख को मिली सरकारी नौकरी

सुधार: युवाओं को अवसर; 1.93 लाख को मिली सरकारी नौकरी

लेखपत्र न्यूज

जयपुर, 3 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि ऊर्जावान, सामर्थ्यवान और संस्कारवान युवा देश और प्रदेश की असली पूंजी हैं। सरकार शिक्षा से खेल, कौशल से रोजगार तक युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा के बल पर 2047 तक विकसित भारत के साथ विकसित राजस्थान का संकल्प पूरा किया जाएगा।

1.93 लाख युवाओं को नियुक्तियां, 1.18 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने 4 लाख सरकारी नौकरियां और 6 लाख निजी क्षेत्र में रोजगार देने का संकल्प लिया है। अब तक 1.93 लाख से अधिक युवाओं को नियुक्तियां दी जा चुकी हैं। 1.18 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है, जबकि करीब सवा लाख पदों का भर्ती कैलेंडर जारी किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पौने तीन साल में पारदर्शिता के साथ भर्तियां हुई हैं।

गांवों में ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण युवाओं को पढ़ाई के लिए शहरों की ओर पलायन न करना पड़े, इसके लिए ग्राम पंचायतों में अटल ज्ञान केंद्र विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से नौकरी पाने के साथ नौकरी देने वाला बनने का आह्वान किया। खेल प्रतिभाओं की पहचान के लिए प्रतिभा योजना शुरू की गई है, जिसके तहत 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 70 लाख से अधिक विद्यार्थियों की प्रतिभा का आकलन किया जाएगा।

चार हजार से अधिक को नियुक्ति पत्र

भवानी निकेतन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सात जिलों के 3,075 करोड़ रुपए के 668 विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण किया। नशामुक्ति प्रश्नोत्तरी, नई किरण नशामुक्ति केंद्र पोर्टल, प्रतिभा, खेल मित्र और खेलो राजस्थान खेल पोर्टल शुरू किए गए। प्रदेशभर के 4,091 नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र और 3 लाख विद्यार्थियों को मूल निवास प्रमाण-पत्र दिए गए। पदक विजेता अनंतजीत सिंह नरूका को 60 लाख तथा कुशाग्र सिंह राजावत को एक करोड़ रुपए का चेक देकर सम्मानित किया गया।

Navneet sharma

Navneet sharma

संस्थापक एवं प्रधान संपादक — लेख पत्र

Navneet sharma पिछले दो दशकों से जयपुर की पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं। उन्होंने लेख पत्र की स्थापना स्थानीय, निष्पक्ष और जमीनी पत्रकारिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की।

लेखक के सभी लेख →

अपना शहर। अपनी खबरें।

जयपुर से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए लेख पत्र के साथ बने रहें।

जयपुर की सभी खबरें →

पाठकों की प्रतिक्रिया

अपने विचार साझा करें। स्वस्थ और सम्मानजनक चर्चा को हम प्रोत्साहित करते हैं।

अपनी टिप्पणी लिखें

सकारात्मक, सम्मानजनक और विषय से जुड़ी टिप्पणियाँ ही लिखें।

0/500

आपका ईमेल सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित नहीं किया जाएगा।

अन्य खबरें