लेख पत्र
मुखपृष्ठजयपुरराजस्थानदेशराजनीतिप्रशासनअपराधशिक्षाव्यापारजन समस्याएँविशेष रिपोर्टज़मीनी रिपोर्टविचार

भारत गौरव ट्रेन: 21 अक्टूबर से शुरू होगी 12 दिवसीय यात्रा, रामेश्वरम से तिरुपति बालाजी तक होंगे दर्शन

श्रद्धालुओं की भारी मांग को ध्यान में रखते हुए दक्षिण भारत दर्शन विशेष यात्रा ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। यह 12 दिवसीय धार्मिक यात्रा 21 अक्टूबर को सीकर जंक्शन से रवाना होगी, जो जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ स्टेशनों से यात्रियों को लेते हुए दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों की ओर प्रस्थान करेगी।

Navneet sharmaसंस्थापक एवं प्रधान संपादक19 सितंबर 2026, 6:39 पूर्वाह्नअपडेट: 25 सितंबर 2026, 5:02 पूर्वाह्न9 बार देखा गया
WhatsApp पर शेयर करें
भारत गौरव ट्रेन: 21 अक्टूबर से शुरू होगी 12 दिवसीय यात्रा, रामेश्वरम से तिरुपति बालाजी तक होंगे दर्शन

लेखपत्र न्यूज

जयपुर, 19 सितंबर। भारतीय रेलवे के उपक्रम आईआरसीटीसी ने श्रद्धालुओं की भारी मांग को ध्यान में रखते हुए दक्षिण भारत दर्शन विशेष यात्रा ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। यह 12 दिवसीय धार्मिक यात्रा 21 अक्टूबर को सीकर जंक्शन से रवाना होगी, जो जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ स्टेशनों से यात्रियों को लेते हुए दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों की ओर प्रस्थान करेगी। इस यात्रा के तहत श्रद्धालुओं को रामेश्वरम स्थित रामनाथ स्वामी मंदिर, मदुरै का प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी, तिरुपति बालाजी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन का पावन अवसर मिलेगा।

वातानुकूलित कोच की रहेगी सुविधा

आईआरसीटीसी जयपुर के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश सैनी ने बताया कि यह भारत गौरव विशेष ट्रेन आधुनिक सुविधाओं, वातानुकूलित कोच और सुसज्जित रसोई यान से लैस होगी। यात्रियों की सुविधा और बजट के आधार पर इसे दो श्रेणियों में बांटा गया है। स्टैंडर्ड श्रेणी का किराया 37,810 रुपए प्रति व्यक्ति रखा गया है, जिसमें तृतीय श्रेणी वातानुकूलित यात्रा के साथ गैर-एसी आवास व बस सुविधा मिलेगी। वहीं कम्फर्ट श्रेणी का शुल्क 50,290 रुपए तय किया गया है, जिसके तहत द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित यात्रा के साथ वातानुकूलित होटल व बसों के प्रबंध रहेंगे।

12 दिनों का तय कार्यक्रम और वापसी

ट्रेन 23 अक्टूबर को रेणिगुंटा पहुंचेगी, जहां 24 को तिरुपति बालाजी के दर्शन होंगे। इसके बाद 26 अक्टूबर को रामेश्वरम, 27 को मदुरै और 28 को कन्याकुमारी का भ्रमण कराया जाएगा। अंत में 30 अक्टूबर को मरकापुर पहुंचकर मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे, जिसके बाद उसी रात ट्रेन राजस्थान के लिए वापसी करेगी और 1 नवंबर को सीकर पहुंचेगी। पैकेज में यात्रियों को पक्की बर्थ के अलावा होटल में ठहरने, तीनों समय का गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्थानीय परिवहन और यात्रा बीमा की सुविधा शामिल रहेगी।

Navneet sharma

Navneet sharma

संस्थापक एवं प्रधान संपादक — लेख पत्र

Navneet sharma पिछले दो दशकों से जयपुर की पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं। उन्होंने लेख पत्र की स्थापना स्थानीय, निष्पक्ष और जमीनी पत्रकारिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की।

लेखक के सभी लेख →

अपना शहर। अपनी खबरें।

जयपुर से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए लेख पत्र के साथ बने रहें।

जयपुर की सभी खबरें →

पाठकों की प्रतिक्रिया

अपने विचार साझा करें। स्वस्थ और सम्मानजनक चर्चा को हम प्रोत्साहित करते हैं।

अपनी टिप्पणी लिखें

सकारात्मक, सम्मानजनक और विषय से जुड़ी टिप्पणियाँ ही लिखें।

0/500

आपका ईमेल सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित नहीं किया जाएगा।

अन्य खबरें