लेख पत्र
मुखपृष्ठजयपुरराजस्थानदेशराजनीतिप्रशासनअपराधशिक्षाव्यापारजन समस्याएँविशेष रिपोर्टज़मीनी रिपोर्टविचार
जयपुर

जयपुर में एक्सपायर हो चुके ठेकों पर पार्किंग शुल्क वसूली का आरोप, नगर निगम ने FIR के दिए निर्देश

जयपुर नगर निगम ने सिविल लाइंस जोन के तीन पार्किंग स्थलों से जुड़े ठेकेदारों और कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Navneet sharma· 5 सितंबर 2026, 8:08 पूर्वाह्न· अपडेट: 11 सितंबर 2026, 9:46 पूर्वाह्न
WhatsApp पर साझा करें
जयपुर में एक्सपायर हो चुके ठेकों पर पार्किंग शुल्क वसूली का आरोप, नगर निगम ने FIR के दिए निर्देश

जयपुर। शहर में पार्किंग ठेकों की अवधि समाप्त होने के बाद भी वाहन चालकों से शुल्क वसूले जाने के मामले सामने आए हैं। जयपुर नगर निगम ने सिविल लाइंस जोन के तीन पार्किंग स्थलों से जुड़े ठेकेदारों और कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

नगर निगम के अनुसार, मालवीय मार्ग स्थित एक निजी कार्यालय के बाहर पार्किंग का ठेका 10 अगस्त को समाप्त हो गया था और अगले दिन निगम ने स्थल का कब्जा ले लिया था। इसके बावजूद वहां पार्किंग शुल्क वसूले जाने का आरोप है। मामले में अशोक नगर थाना पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा गया है।

इसी तरह मॉल-21 के पीछे नाले पर स्थित पार्किंग और चर्च रोड पर संगम टावर के बाहर पार्किंग के ठेके भी पहले ही समाप्त हो चुके थे। नगर निगम का आरोप है कि इन स्थानों पर भी ठेका अवधि समाप्त होने के बाद शुल्क वसूली जारी रही।

इन दोनों मामलों में विधायकपुरी थाना पुलिस को कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

नगर निगम का कहना है कि ठेका समाप्त होने के बाद पार्किंग शुल्क की वसूली अवैध है और इससे सरकारी राजस्व को भी नुकसान होता है।

मामले में अब संबंधित पुलिस थानों की कार्रवाई पर नजर रहेगी।

Navneet sharma

Navneet sharma

संस्थापक एवं प्रधान संपादक — लेख पत्र

Navneet sharma पिछले दो दशकों से जयपुर की पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं। उन्होंने लेख पत्र की स्थापना स्थानीय, निष्पक्ष और जमीनी पत्रकारिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की।

लेखक के सभी लेख →

पाठकों की प्रतिक्रिया

Navneet

Ye news ekdum bakwas hai jhut news hai

5 सितंबर 2026, 8:13 पूर्वाह्न

Prateek

Good news

5 सितंबर 2026, 10:06 पूर्वाह्न

आपका ईमेल सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित नहीं किया जाएगा।