निकाय चुनाव: जयपुर में 24.18 लाख मतदाता कल डालेंगे वोट, आज रवाना हो गए दल
-150 वार्डों में 2256 मतदान केंद्र, 827 भवनों में होगी मतदान की व्यवस्था -बुधवार को जिले के 18 नगर निकायों मेें 87.06 प्रतिशत हुआ मतदान

जयपुर, 10 सितंबर। जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में 11 सितंबर को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान दल आज रवाना होंगे। श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सीकर रोड से सुबह 7 बजे और 11 बजे दो पारियों में मतदान दलों की रवानगी होगी। इससे पहले दलों को प्रशिक्षण देने के साथ चुनाव सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। जयपुर नगर निगम क्षेत्र में 2256 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 2204 मुख्य और 52 सहायक मतदान केंद्र हैं। इन पर कुल 24 लाख 18 हजार 264 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 12 लाख 56 हजार 187 पुरुष, 11 लाख 61 हजार 986 महिला और 91 अन्य मतदाता हैं।
पहली पारी में पांच, दूसरी में पांच निर्वाचन क्षेत्र
सुबह 7 बजे बगरू, सांगानेर, विद्याधर नगर, झोटवाड़ा और हवामहल के मतदान दल रवाना हुए वहीं सुबह 11 बजे मालवीय नगर, आदर्श नगर, किशनपोल, सिविल लाइन्स और आमेर के मतदान दलों की रवानगी होगी। मतदान दलों के प्रशिक्षण और चुनाव सामग्री वितरण के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं।
चुनाव ड्यूटी में लापरवाही पर दो को 17 सीसीए चार्जशीट
नगर निकाय चुनाव-2026 के तहत जयपुर जिले की 18 नगर पालिकाओं के निर्वाचन के लिए सीकर रोड, जयपुर स्थित भवानी निकेतन कॉलेज से 8 सितम्बर को मतदान दलों को संबंधित नगर पालिका क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों पर रवाना किया गया था। जिला निर्वाचन अधिकारी (म्यूनिसिपल) संदेश नायक ने बताया कि नगर पालिका नरायना की मतदान दल रवानगी के दौरान एक मतदान दल के पीठासीन अधिकारी द्वारा संबंधित नगरपालिका के रिटर्निंग ऑफिसर से मतदान सामग्री प्राप्त करने के बाद बिना किसी सूचना के मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर टेन्ट से नदारद हो़ जाने के प्रकरण में संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई है। उक्त कार्मिकों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 एवं राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) 1958 के नियम 17 के तहत चार्जशीट दी गई है।
जयपुर जिले के 18 नगर निकायों मेें 87.06 प्रतिशत मतदान
जयपुर जिले में कुल 87.06 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान केन्द्रों पर दिनभर मतदाताओं की आवाजाही बनी रही और अनेक केन्द्रों पर उत्साहपूर्वक कतारों में खड़े होकर मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान के दौरान मतदाताओं की बढ़ती भागीदारी का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि जयपुर जिले में प्रात: 10 तक 29.47 प्रतिशत, दोपहर 1:00 बजे तक 58.29 प्रतिशत, अपराह्न दस बजे तक 72.66 प्रतिशत तथा अन्तिम रूप से 87.06 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान केन्द्रों पर प्रशासन की ओर से मतदाताओं की सुविधा के लिए आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाएं, पेयजल, बैठने सहित आवश्यक सुविधाओं का ध्यान रखा गया ।

Navneet sharma
संस्थापक एवं प्रधान संपादक — लेख पत्र
Navneet sharma पिछले दो दशकों से जयपुर की पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं। उन्होंने लेख पत्र की स्थापना स्थानीय, निष्पक्ष और जमीनी पत्रकारिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की।
लेखक के सभी लेख →पाठकों की प्रतिक्रिया
संबंधित खबरें

चंबल अभयारण्य: अवैध खनन के 40 संवेदनशील ठिकानों पर तैनात होंगे सशस्त्र जवान
जयपुर· 1 दिन पहले

मोती डूंगरी मंदिर में 14 सितंबर को जन्मेंगे गणपति, 13 को चांदी के सिंहासन पर विराजेंगे गणपति
जयपुर· 3 दिन पहले

जयपुर में एक्सपायर हो चुके ठेकों पर पार्किंग शुल्क वसूली का आरोप, नगर निगम ने FIR के दिए निर्देश
जयपुर· 6 दिन पहले

जयपुर में आज बारिश के आसार, गरज-चमक के साथ बरस सकते हैं बादल
जयपुर· 7 दिन पहले
