मोती डूंगरी मंदिर में 14 सितंबर को जन्मेंगे गणपति, 13 को चांदी के सिंहासन पर विराजेंगे गणपति
कलश यात्रा और जलाभिषेक से होगी शुरुआत;15 सितंबर को निकलेगी शोभायात्रा रोजाना अलग-अलग झांकियां, भजन-संगीत और कथक नृत्य के आयोजन

जयपुर, 7 सितंबर। श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर मोती डूंगरी स्थित प्रन्यास मंदिर श्री गणेशजी में भगवान गणपति का जन्मोत्सव इस बार भव्य धार्मिक आयोजनों के साथ मनाया जाएगा। मंदिर में 7 सितंबर से विशेष कार्यक्रमों की शुरुआत होगी, जो 15 सितंबर तक चलेंगे। इस दौरान भगवान गणेशजी की अलग-अलग झांकियां सजाई जाएंगी। भजन, संगीत और कथक नृत्य के कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। मंदिर की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 7 सितंबर को कलश यात्रा एवं जलाभिषेक सुबह 9 बजे होगा।
-8 सितंबर को पुष्य नक्षत्र पंचांग अभिषेक सुबह 8 बजे किया जाएगा। इसी दिन शाम 6 बजे विशेष केले की झांकी और धूपद गायन होगा।
-9 सितंबर को सुबह 5 बजे मोदकों की झांकी सजाई जाएगी, जबकि शाम 6 बजे सुगम संगीत का आयोजन होगा।
-10 सितंबर को भगवान श्री के फलों की झांकी और शाम 6 बजे कथक नृत्य होगा।
-11 सितंबर को भगवान की सब्जियों की झांकी एवं कथक नृत्य और 12 सितंबर को फूलों की झांकी के साथ कथक नृत्य का आयोजन किया जाएगा।
-13 सितंबर को विशेष शृंगार जन्मोत्सव से एक दिन पहले 13 सितंबर को मेहंदी पूजन एवं शृंगार शाम 6.30 बजे होगा। इसी दौरान भगवान गणपति को चांदी के सिंहासन पर विराजमान कराया जाएगा और स्वर्ण मुकुट धारण कराया जाएगा।
-14 सितंबर को जन्मोत्सव दर्शन होंगे। इसके बाद 15 सितंबर को शाम 4 बजे भगवान गणपति की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजनों में शामिल होने की अपील की है।

Navneet sharma
संस्थापक एवं प्रधान संपादक — लेख पत्र
Navneet sharma पिछले दो दशकों से जयपुर की पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं। उन्होंने लेख पत्र की स्थापना स्थानीय, निष्पक्ष और जमीनी पत्रकारिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की।
लेखक के सभी लेख →पाठकों की प्रतिक्रिया
संबंधित खबरें

चंबल अभयारण्य: अवैध खनन के 40 संवेदनशील ठिकानों पर तैनात होंगे सशस्त्र जवान
जयपुर· 1 दिन पहले

निकाय चुनाव: जयपुर में 24.18 लाख मतदाता कल डालेंगे वोट, आज रवाना हो गए दल
जयपुर· 1 दिन पहले

जयपुर में एक्सपायर हो चुके ठेकों पर पार्किंग शुल्क वसूली का आरोप, नगर निगम ने FIR के दिए निर्देश
जयपुर· 6 दिन पहले

जयपुर में आज बारिश के आसार, गरज-चमक के साथ बरस सकते हैं बादल
जयपुर· 7 दिन पहले
