
Explained: विपक्ष के विरोध के बीच चर्चा: ज्ञानेश कुमार का कार्यकाल जनवरी 2029 तक पद पर रहेंगे
7 अक्टूबर 2026, 6:08 पूर्वाह्न
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 20 सितंबर को आयोजित होने वाली उप निरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर प्रतियोगी पुन: परीक्षा 2021
Navneet sharmaसंस्थापक एवं प्रधान संपादक19 सितंबर 2026, 6:17 पूर्वाह्न
लेखपत्र न्यूज
जयपुर, 19 सितंबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 20 सितंबर को आयोजित होने वाली उप निरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर प्रतियोगी पुन: परीक्षा 2021 की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को शासन सचिवालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। परीक्षा के निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर आला अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए।
नकल रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता दल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मुख्य सचिव ने परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्रों की त्रिस्तरीय सुरक्षा और समय पर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अनुचित साधनों के प्रयोग और नकल गिरोहों पर नकेल कसने के लिए विशेष सतर्कता दलों के गठन पर जोर दिया। इसके साथ ही अभ्यर्थियों के आवागमन को सुलभ बनाने के लिए अतिरिक्त बसों के संचालन, परीक्षा केंद्रों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
दो पारियों में 2.18 लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
इस पुन: परीक्षा के लिए कुल 2,18,131 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा 20 सितंबर को दो पारियों में संपन्न होगी। पहली पारी में सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक सामान्य हिंदी और दूसरी पारी में दोपहर 03:00 से शाम 05:00 बजे तक सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान का प्रश्न पत्र होगा। आयोग ने परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए 11 जिला मुख्यालयों अजमेर, अलवर, भरतपुर, बीकानेर, हनुमानगढ़, जयपुर, जोधपुर, कोटा, श्रीगंगानगर, टोंक और उदयपुर में कुल 666 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं।

Navneet sharma
संस्थापक एवं प्रधान संपादक — लेख पत्र
Navneet sharma पिछले दो दशकों से जयपुर की पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं। उन्होंने लेख पत्र की स्थापना स्थानीय, निष्पक्ष और जमीनी पत्रकारिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की।
लेखक के सभी लेख →
7 अक्टूबर 2026, 6:08 पूर्वाह्न

3 अक्टूबर 2026, 6:13 पूर्वाह्न

3 अक्टूबर 2026, 6:07 पूर्वाह्न

3 अक्टूबर 2026, 6:01 पूर्वाह्न

अपना शहर। अपनी खबरें।
जयपुर से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए लेख पत्र के साथ बने रहें।
जयपुर की सभी खबरें →
26 सितंबर 2026, 6:41 पूर्वाह्न

25 सितंबर 2026, 8:35 पूर्वाह्न

25 सितंबर 2026, 6:27 पूर्वाह्न

25 सितंबर 2026, 5:57 पूर्वाह्न
LIVE25 सितंबर 2026, 5:42 पूर्वाह्न
पाठकों की प्रतिक्रिया
अपने विचार साझा करें। स्वस्थ और सम्मानजनक चर्चा को हम प्रोत्साहित करते हैं।
अपनी टिप्पणी लिखें
सकारात्मक, सम्मानजनक और विषय से जुड़ी टिप्पणियाँ ही लिखें।